फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Elephant beats up farmer guarding his field, dies on the spot

Haridwar News: खेत में रखवाली कर रहे किसान को हाथी ने पटका, मौके पर ही मौत

Tue, 03 Sep 2024 03:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Elephant beats up farmer guarding his field, dies on the spot
लालढांग (हरिद्वार)। मंगोलपुरा गांव में खेतों की रखवाली कर रहे किसान को हाथी ने झोपड़ी से उठाकर पटक डाला। किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित किसानों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर हाथियों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

घटना सोमवार तड़के सुबह करीब तीन बजे की है। क्षेत्र के मंगोलपुरा गांव के निकट बने तालाब के पास झोपड़ी में बैठकर 52 वर्षीय दयाराम पुत्र छोटे सिंह खेत की रखवाली कर रहा था। बताया गया कि इसी दौरान जंगल से निकलकर एक हाथी खेतों में पहुंच गया और उसने झोपड़ी में बैठे दयाराम पर हमला कर दिया। दयाराम संभल पाता तब तक हाथी सूंड में उठाकर ले गया। हाथी ने किसान को कुछ दूरी पर ले जाकर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

आसपास के खेतों में रखवाली कर रहे किसानों को जब दयाराम नहीं दिखाई दिया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। किसान गंगाराम उसके खेत में तलाशते हुए पहुंचा तो दयाराम के जूते-चप्पल पड़े हुए मिले, लेकिन दयाराम वहां नहीं मिला। ढूंढने पर थोड़ी दूर किसान मृत हालत में पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना गांव में देने पर ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वन विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
वन क्षेत्राधिकारी श्यामपुर रेंज पंकज ध्यानी ने बताया कि हाथी के हमले से किसान की मौत दुखद घटना है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

वहीं, ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी, संतराम सिंह, नवीन बडोला, गंगाराम, लोहरीराम, रामगोपाल, नंदलाल, बबलू, सतपाल सिंह, ब्रह्मपाल, पूरण सिंह शामिल रहे। ग्रामीणों का कहना है कि मंगोलपुरा गांव जंगल से लगा होने के कारण आए दिन गुलदार और हाथी का खतरा बना रहता है। उन्होंने वन विभाग से जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed