फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Electricity supply remained disrupted throughout the day in Ghad area

Haridwar News: घाड़ क्षेत्र में दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रही

Sat, 30 Aug 2025 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained disrupted throughout the day in Ghad area
धनौरी I धनौरी फीडर की लाइनों में मरम्मत का कार्य चलने से शनिवार को दिनभर घाड़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही। उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली के साथ ही पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। शाम पांच बजे आपूर्ति शुरू होने पर राहत मिली।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 10 बजे धनौरी और गांव तेलीवाला, जसवावाला, धनौरा, औरंगाबाद, अजमेरी, मीरपुर समेत करीब 40 गांव की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। गांव में बिजली पर आधारित उद्योग धंधे, वेल्डिंग की दुकान, फोटोकॉपी, अल्ट्रासाउंड जैसे कामकाज भी ठप रहे। स्थानीय निवासी अरुण कुमार चौहान, शिव कुमार, राजीव सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे बिजली आने से राहत मिली। कहा कि बिजली कटौती बंद की जाए। एसडीओ अश्विनी कुमार ने बताया कि लाइनों की मरम्मत के लिए बिजली सप्लाई बंद थी, शाम को समय से आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed