फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   E-rickshaw and mobile robbed by drowning the driver in the Ganges

चालक को गंगा में डुबाकर ई रिक्शा व मोबाइल लूटा

Sat, 02 Jul 2022 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw and mobile robbed by drowning the driver in the Ganges
दो युवकों ने ई-रिक्शा चालक को गंगा में डुबोकर मार डाला। इसके बाद उसका मोबाइल और ई रिक्शा लूटकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार में कनखल थाने में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि शेखर निवासी ग्राम भोगपुर थाना लक्सर ने शिकायत देकर बताया था कि उसका ममेरा भाई अंकुश (12) निवासी ग्राम बाह्मणवाला थाना खानपुर वर्तमान में कृष्णा नगर जगजीतपुर में किराये के मकान में रहता है। शेखर ने बताया कि उसकी मामी ओमवती ने उसके ममेरे भाई अंकुश को 17 जून को देशरक्षक चौराहे पर दोपहर के समय छोड़ा था। जहां से वह रोहित निवासी फुटबाल ग्राउंड के पास के साथ उसके ई रिक्शा पर काम करने चला गया था।
विज्ञापन

शेखर ने बताया कि इसके बाद अंकुश नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। मगर उसका कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों को अंकुश के साथ अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस ने अंकुश की तलाश के लिए ई रिक्शा चालक रोहित की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान के नेतृत्व में एसएसआई अभिनव कुमार, जगजीतपुर चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार, कांस्टेबल निर्मल आदि की एक टीम के साथ मिलकर छानबीन करते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जिसमें ई-रिक्शा चालक रोहित को दो युवक जगजीतपुर मातृ सदन की तरफ गंगा की ओर ले जाते दिखे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के बारे में पता किया तो एक युवक की पहचान आकाश निवासी जियापोता कनखल के रूप में हुई।
पुलिस ने आकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला हत्या और लूट का निकलकर सामने आया। आरोपी ने बताया कि उसने और लक्सर के केहड़ा गांव निवासी सागर ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। आरोपी आकाश ने पूछताछ में बताया कि रोहित व अंकुश उन्हें बस अड्डे पर मिले थे। जिसके बाद उन्होंने ई-रिक्शा लूटने के बहाने रोहित को बैरागी कैंप में गंगा की मुख्य धारा पर ले गए थे। मगर अंकुश को रास्ते में ही उतार दिया था।
बताया कि रोहित को गंगा के बीच ले जा कर डुबोकर मार डाला और उसकी ई रिक्शा व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद ई-रिक्शा को लक्सर ले जाकर उसको बैटरी निकाल कर बेच डाली। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि आरोपी सागर की तलाश की जा रही है। वहीं आरोपी आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

अंकुश की तलाश में जुटी पुलिस
12 वर्षीय किशोरी अंकुश की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आरोपियों ने जिस जगह पर ई-रिक्शा से अंकुश को उतारा था। वहां पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed