फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'Duty employees should get booster dose'

कांवड़ मेला व्यवस्थाएं देखेंगे प्रमुख सचिव आरके सुधांशु

Fri, 08 Jul 2022 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
'Duty employees should get booster dose'
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 14 से 26 जुलाई तक कांवड़ मेले में ड्यूटी करने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारी कोरोना की बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण प्रमुख सचिव आरके सुधांशु करेंगे।
विज्ञापन

तैयारियों की समीक्षा करने हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी कांवड़ यात्रा व्यवस्थित संचालित करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं। इसमें शासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं कांवड़ मेले से संबंधित जिलों के अधिकारियों को जोड़ा जाए। कांवड़ यात्रा मार्गों पर साइन बोर्ड लगाने सुनिश्चित किए जाएं। कांवड़ पटरी पर बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। वन क्षेत्र में जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। कांवड़ यात्रा रूट के होटलों एवं दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा की जाए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव पीडब्लूडी आरके सुधांशु, एडीजीपी डॉ. वी मुरूगेशन, सचिव परिवहन अरविंद सिंह हयांकी, सचिव स्वास्थ्य राधिका झा, सचिव ऊर्जा आरएम सुन्दरम, सचिव एनके झा, सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरि चंद्र सेमवाल, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, डीआईजी केएस नगन्याल, आयुक्त परिवहन रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव पयर्टन सी रविशंकर, अपर सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति प्रताप सिंह शाह, जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेन्द्र सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 हजार वाहनों के लिए बनीं 13 पार्किंग
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय नेकहा कि कांवड़ मेले के लिए 60 हजार वाहनों की क्षमता के लिए 13 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। विशेष परिस्थितियों के लिए तीन अतिरिक्त पार्किंग स्थल आरक्षित हैं। कांवड़ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए मेला क्षेत्र में 12 सुपर जोन, 32 जोन एवं 134 सेक्टर बनाए हैं। संपूर्ण मेला क्षेत्र में 17 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed