फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dumper, who suffered five youths, three killed

डंपर की चपेट में आए पांच युवक, तीन की मौत

Sun, 10 Jul 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Sun, 10 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन

पथरी (हरिद्वार)। हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर धनपुरा गांव के पास रविवार तड़के एक डंपर ने दो बाइकों पर सवार दरगाहपुर निवासी पांच युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जौलीग्रांट रेफर कर दिया है। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

तड़के करीब साढ़े पांच बजे लक्सर कोतवाली क्षेत्र के दरगाहपुर निवासी अहसान (25), सुरेश (27), मुंतजिर (24), जहांगीर (28) और इंतजार (26) प्रतिदिन की तरह दो बाइकों से अंबूवाला गांव में एक लकड़ी ठेकेदार के पास मजदूरी करने जा रहे थे। गांव धनपुरा के निकट पहुंचते ही सामने से आ रहे एक डंपर ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। एक बाइक सड़क किनारे गड्ढे और दूसरी बाइक सड़क किनारे जा गिरी। इस दौरान अहसान, सुरेश और जहांगीर की मौके पर मौत हो गई। जबकि मुंतजिर और इंतजार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने अहसान, सुरेश और जहांगीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि मुंतजिर और इंतजार की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना के विरोध में जाम लगा दिया। उसके बाद फेरूपुर चौकी पहुंचकर दरगाहपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान आरिफ अंसारी के नेतृत्व में हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस दुर्घटना में मारे गए लोगों के बारे में उनके परिजनों को सही जानकारी देने के बजाय गुमराह कर रही है। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। लेकिन पुलिस ने जैसे-तैसे ग्रामीणों को किसी तरह शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed