फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Due to fear of Guldar, the villagers along with the workers cleared the bushes

Haridwar News: गुलदार के डर से कर्मचारियों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने झाड़ियां साफ की

Thu, 18 Jul 2024 02:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Due to fear of Guldar, the villagers along with the workers cleared the bushes
बहादराबाद। अलीपुर गांव के मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने झाड़ियों की कटाई की। इस मार्ग पर कुछ दिन पहले गुलदार ने कई राहगीरों पर हमला किया था। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ उगी झाड़ियां भी खतरे का कारण बन रही हैं। इससे रात्रि में जंगली जानवरों की ओर से हमला, लूटपाट व अन्य दुर्घटना होने का भय रहता है। सिंचाई वाले नाले के आसपास झाड़ियों के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जनसेवा टीम के सदस्यों व ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से रास्ते की सफाई की मांग की थी। विभाग की ओर से मंगलवार को झाड़ियों की साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर का कहना है कि झाड़ी कटान का लगातार काम जारी है। ग्रामीणों के सहयोग से झाड़ियों को जल्द साफ कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed