{"_id":"ceec1cf5e31110951a49214496aa0bf3","slug":"drug-ate-pastries-bike-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली पेस्ट्री खिलाई, बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली पेस्ट्री खिलाई, बाइक लूटी
अमर उजाला, लक्सर।
Updated Mon, 14 Oct 2013 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंढौरा में एक भट्ठे के पास एक युवक ने मोहम्मदपुर बुर्जग निवासी युवक को नशीली पेस्ट्री खिलाकर उसकी बाइक लूट ली। बुर्जग गांव निवासी 22 वर्षीय राहुल एक निजी संस्था में काम करता है।
विज्ञापन
सोमवार की शाम करीब चार बजे वह किसी काम से रुड़की जा रहा था। रास्ते में लंढौरा में भट्ठे के निकट फोन आने पर उसने बाइक रोक दी। इसी बीच एक युवक उसके पास आया और बातों-बातों में उसे पेस्ट्री खिला दी।
विज्ञापन
उसे खाते ही राहुल पर बेहोशी छाने लगी। इसका फायदा उठाते हुए युवक उसकी बाइक लेकर फरार हो गया, जबकि राहुल सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। इसके बाद मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
तभी राहुल के चचेरे भाई पंकज ने उसे फोन किया तो किसी ग्रामीण ने उसे पूरी जानकारी दी। पंकज मौके पर पहुंचा और उसे लेकर लंढौरा पुलिस चौकी गया, लेकिन लंढौरा पुलिस ने मामला लक्सर का बताते हुए उसे चलता कर दिया।
इसके बाद परिजन उसे लक्सर कोतवाली ले गए। सीओ मनोज कत्याल ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उसे पहले अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसपर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है।