फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Drinking water will be available at every 500 meters, toilets will be built at two kilometers

Haridwar News: हर 500 मीटर पर मिलेगा पेयजल, दो किलोमीटर पर बनेंगे शौचालय

Mon, 01 May 2023 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Drinking water will be available at every 500 meters, toilets will be built at two kilometers

विज्ञापन
कांवड़ पटरी हर 500 मीटर पर पेयजल की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए हैंडपंप, वाटर पोस्टर आदि लगाए जाएंगे। यही नहीं सफाई को ध्यान में रखते हुए हर दो किलोमीटर पर शौचालय और स्नान घर भी बनाए जाएंगे। जहां पर पानी की पूरी व्यवस्था रहेगी। नगर निगम ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर रिपोर्ट तैयार की है। जिसे शासन को भेजा रहा है ताकि समय रहते कार्यों को पूरा कराया जा सके।

कांवड़ यात्रा को शुरू होने में अभी करीब ढाई माह बाकी है। प्रशासन कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा को लेकर नगर निगम, ऊर्जा निगम, सिंचाई विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने कांवड़ यात्रा में होने वाली व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी है। इस बार अधिकांश व्यवस्थाओं को स्थाई किये जाने की योजना है। कांवड़ यात्रा, कांवड़ पटरी से ही निकाली जाएगी। इसी के चलते प्रशासन का पूरा फोकस कांवड़ पटरी को ही सुविधाओं से लैस किए जाने पर है।
विज्ञापन




कांवड़ पटरी पर पानी के लिए हर 500 मीटर पर वाटर स्टैंड पोस्ट, हैंड पंप आदि लगाए जाएंगे। वहीं हर दो किलोमीटर पर शौचालय भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा कांवड़ पटरी पर गंगनहर के किनारे सेफगार्ड लगाए जाएंगे। कांवड़ यात्रियों को धूप और बारिश से बचाव के लिए यात्री शेड भी बनाए जाएंगे। नगर निगम के नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि निगम क्षेत्र में आने वाली कांवड़ पटरी का निरीक्षण किया गया है। कहां-कहां पेयजल की व्यवस्था होनी है। कहां शौचालय बनाए जाने है। इसके लिए स्थान चिह्नित किया गया है। इस संबंध में एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइट के लिए डाला जाएगा तार

रुड़की। कांवड़ पटरी पर रात के समय कोई परेशानी न हो। इसके लिए स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता ने बताया कि ऊर्जा निगम से स्ट्रीट लाइट के लिए लगने वाले केबिल का एस्टीमेट मांगा गया है। स्ट्रीट लाइट का केबिल लगाया जाएगा। जिससे स्ट्रीट लाइट लगाई जा सके।




इस बार पांच करोड़ कांवड़ यात्रियों के आने की संभावना



रुड़की। इस बार कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों के आने की संभावनाएं हैं। एक अनुमान के मुताबिक माना जा रहा है कि इस बार कांवड़ यात्रियों की संख्या पांच करोड़ तक पहुंच सकती है। इसके चलते प्रशासन अभी से व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed