{"_id":"5fbbf8b38ebc3e9b83378e09","slug":"drinking-water-line-torn-at-bhagat-singh-chowk-hundreds-of-liters-of-water-wasted-haridwar-news-drn3627013123","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत सिंह चौक पर फटी पेयजल लाइन, सैंकड़ों लीटर पानी हुआ बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगत सिंह चौक पर फटी पेयजल लाइन, सैंकड़ों लीटर पानी हुआ बर्बाद
विज्ञापन
भल्ला स्टेडियम के पास लीकेज होने से बहता पानी ।
- फोटो : HARIDWAR
हरिद्वार-ललतारौ पुल मार्ग पर टिबड़ी के पास सड़क मरम्मत के दौरान पेयजल लाइन फट गई। कई घंटों तक सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बर्बाद होता रहा। पानी का प्रेशर बेहद कम होने से कई क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचा। भगत सिंह चौक के पास डामरीकरण करने के लिए सड़क खुदाई का काम चल रहा था। खुदाई के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पेयजल लाइन से फव्वारा फूट पड़ा। कुछ ही देर में टिबड़ी से लेकर भगत सिंह चौक तक पानी की धारा बहने लगी। इसके बाद टिबड़ी, शिवलोक कॉलोनी, वॉटर वर्क्स कॉलोनी और भभूतावाला बाग समेत विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ा। जलसंस्थान के सहायक अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि आपूर्ति बंद करने के साथ लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
दस हजार लोगों को दिनभर नहीं मिला पानी
हरिद्वार। ज्वालापुर के कई में क्षेत्रों में लोग सुबह से शाम तक पानी के लिए तरस गए। सुबह 11 बजे पेयजल आपूर्ति अचानक बंद हो गई। लोगों ने आसपास के हैंडपंपों से पानी ढोकर काम चलाया। शाम को जब आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। ज्वालापुर में करीब दस हजार की आबादी को दिनभर पानी नहीं मिला। ज्वालापुर के पांडेवाला, नीलखुदाना, चौक बाजार, चौहानान, कस्साबान, पांवधोई, पीठ बाजार आदि इलाकों में सुबह दस बजे ही पेयजल आपूर्ति बंद हो गई। दिनभर पानी की आपूर्ति बंद रखने के बावजूद जलसंस्थान विभाग पानी के टैंकर की व्यवस्था नहीं की। स्थानीय निवासी सलमान, नवाज, आसिफ, रुखसाना ने बताया कि आए दिन बिन बताए पेजयल आपूर्ति बंद कर दी जाती है। वहीं जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता राजीव सैनी ने बताया ज्वालापुर में पेयजल लाइनों के लीकेज की मरम्मत का काम चल रहा है। इसलिए शटडाउन लिया गया।