फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dr. Brajendra Kumar appointed Principal of Sanskrit College in West Bengal

Haridwar News: डाॅ. व्रजेंद्र कुमार पश्चिम बंगाल में संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य नियुक्त

Wed, 03 Dec 2025 04:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
Dr. Brajendra Kumar appointed Principal of Sanskrit College in West Bengal
हरिद्वार। केंद्रीय संस्कृत महाविद्यालय नई दिल्ली की ओर से मान्यता प्राप्त श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ.व्रजेंद्र कुमार सिंह देव की नियुक्ति पं. बंगाल के मेदिनीपुर जिले के कालियाचक विक्रम किशोर आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य पद पर हो गई है। यह नियुक्ति केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से पांच वर्षों के लिए की गई है।
विज्ञापन


महाविद्यालय में आयोजित एक समारोह में प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. यशवीर सिंह ने कहा कि यह गौरव का क्षण है कि जिनके नेतृत्व में श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय निरंतर उन्नति को प्राप्त किया है, वे अब कालियाचक के आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के विकास में अपना योगदान देंगे। उन्हें यहां से प्रोन्नत कर वहां प्रोफेसर ग्रेड पर प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

चेतन ज्योति संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सर्वेश तिवारी ने कहा कि डाॅ. व्रजेंद्र कुमार ने हरिद्वार में बहुत दिनों तक संस्कृत की सेवा की है। वे अब पश्चिम बंगाल में संस्कृत का प्रचार-प्रसार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्राचार्य डाॅ. भोला झा ने कहा कि डाॅ. व्रजेंद्र कुमार कर्मकुशल हैं। इनके प्रयास से कालियाचक का महाविद्यालय भी संस्कृत के शास्त्रों के पठन-पाठन का केंद्र बनेगा। पूर्व प्राचार्य डाॅ. अनिल कुमार ने कहा कि यह हर्ष और विषाद का क्षण बताया।

इस मौके पर डाॅ. रवींद्र कुमार, डाॅ. निरंजन मिश्र, डाॅ. मंजू पटेल, डाॅ. आशिमा श्रवण, डाॅ. आलोक सेमवाल, डाॅ. अंकुर कुमार आर्य, शिवदेव आर्य, डाॅ. श्रीकृष्णचंद्र, आदित्य प्रकाश, डाॅ. प्रमेश कुमार बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed