फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Doubt persists over missing passengers from Surat

सूरत से चले यात्रियों के लापता होने पर संशय बरकरार

Thu, 14 May 2020 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Doubt persists over missing passengers from Surat
सूरत से प्रवासियों को लेकर मंगलवार रात हरिद्वार आई ट्रेन से करीब 167 यात्रियों के लापता होने के मामले में बृहस्पतिवार को भी गहमागहमी की स्थिति रही। प्रशासन के सामने अभी यह सवाल बरकरार है कि इतने सारे यात्री आखिर कहां उतरे। डीएम सी रविशंकर का कहना है कि इनमें कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो यूपी के बिजनौर, मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं। घर आने के लिए उन्होंने हरिद्वार का पता बताकर ट्रेन के लिए पंजीकरण कराया था। ऐसे लोगों को चिह्नित कर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार रात सूरत से प्रवासियों को लेकर हरिद्वार आई ट्रेन में 1340 लोगों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन स्टेशन पर 1171 यात्री ही उतरे थे। बाकी यात्री कहां गए, इसे लेकर प्रशासन में अफरातफरी की स्थिति है। अधिकारियों का मानना है कि स्क्रीनिंग से बचने के लिए ये लोग रास्ते में ही ट्रेन से उतर गए। खासतौर पर यूपी के कई स्टेशनों पर ट्रेन की गति धीमी होने पर उनके उतरने की आशंका है। डीएम सी रविशंकर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न स्तरों पर जांच कर रहे है। क्योंकि, अगर इन लोगों में कुछ कोरोना संक्रमित हुए तो वे काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीआरपी और सिविल पुलिस के अधिकारी जांच में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेन में सूरत से कितने लोग चढ़े थे, इस बारे में वहां से अंतिम सूची का इंतजार कर रहे है। उन्होंने बताया कि जल्द ही ये लोग सामने नहीं आए तो केस दर्ज कराए जाएंगे। सभी की पहचान की प्रक्रिया जारी है। वहीं, एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस का कहना है कि गुजरात के अधिकारियों से अंतिम सूची मिलने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल यह तथ्य सामने आया है कि दिल्ली से हरिद्वार के बीच ट्रेन कहीं नहीं रुकी थी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि ये लोग ट्रेन की गति कम होने पर उतरे या फिर दिल्ली से पहले ही उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed