Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Urmila sanawar released from haridwar jail dehradun police takes her into custody Uttarakhand news

हरिद्वार: जेल से रिहाई के बाद दून पुलिस ने उर्मिला से चार घंटे की पूछताछ, नोटिस देकर छोड़ा

Fri, 06 Nov 2026 02:57 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Fri, 06 Nov 2026 02:57 PM IST
सार

दोनों मामलों में जमानत और जमानती दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला कारागार प्रशासन को रिहाई का परवाना मिल गया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जेल प्रशासन ने औपचारिकताएं पूरी कर उर्मिला सनावर को रिहा कर दिया।वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि कोर्ट से परवाना प्राप्त हो गया था, जिसके बाद शुक्रवार को रिहाई कर दी गई।

विज्ञापन
Urmila sanawar released from haridwar jail dehradun police takes her into custody Uttarakhand news
अभिनेत्री उर्मिला सनावर

विस्तार

जिला कारागार रोशनाबाद से रिहाई के तुरंत बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को देहरादून पुलिस ने पूछताछ के लिए अपने साथ ले लिया। एसओजी कार्यालय में करीब चार घंटे तक उनसे विभिन्न बिंदुओं पर सवाल-जवाब किए गए। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने नोटिस तामील कराते हुए छोड़ दिया। वहीं, हरिद्वार में दर्ज एक प्राथमिकी में एसीजेएम कोर्ट से मिली जमानत को चुनौती देने वाली विवेचक की याचिका पर शनिवार को जिला जज कोर्ट में सुनवाई होगी। ऐसे में उनकी रिहाई के बाद अब न्यायालय में होने वाली सुनवाई पर निगाहें टिकी हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को दोनों मामलों में जमानत और जमानती दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला कारागार प्रशासन को रिहाई का परवाना मिल गया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जेल प्रशासन ने औपचारिकताएं पूरी कर उर्मिला सनावर को रिहा कर दिया।वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि कोर्ट से परवाना प्राप्त हो गया था, जिसके बाद शुक्रवार को रिहाई कर दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...रुद्रप्रयाग: तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, आठ कुंतल फूलों से सजाया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जैसे ही जेल से बाहर आईं, वहां पहले से मौजूद देहरादून के पटेलनगर कोतवाली की पुलिस उन्हें अपने साथ एसओजी कार्यालय ले गई। देहरादून से पहुंचे इंस्पेक्टर नरेश राठौर ने पुलिस टीम के साथ उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि, पुलिस की ओर से पूछताछ के विषय और उसके नतीजों को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। इस मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारी बोलने से बचते रहे।


जमानत के आदेश को दी गई है चुनौती
रानीपुर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में एसीजेएम कोर्ट ने दो नवंबर को उर्मिला सनावर को जमानत दी थी। इस आदेश के खिलाफ विवेचक संदीप भंडारी ने जिला एवं सत्र न्यायालय में याचिका दाखिल कर आपत्ति जताई थी। बुधवार को दाखिल याचिका पर न्यायालय ने नोटिस जारी करते हुए सात नवंबर को सुनवाई की तारीख निर्धारित की थी। जमानत आदेश को चुनौती दिए जाने के बावजूद उस पर अब तक कोई रोक नहीं लगी है। इसी के चलते जमानती दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी रिहाई संभव हो सकी।

25 अक्तूबर से जेल में बंद थीं उर्मिला
पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी के बाद उर्मिला सनावर को 25 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से वह जिला कारागार रोशनाबाद में बंद थीं। वहीं, करीब दो साल पुराने एक अन्य मामले में भी उन्हें जमानत मिल गई। दोनों मामलों में जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को उनकी रिहाई हुई। अब शनिवार को जिला जज कोर्ट में होने वाली सुनवाई से इस मामले में आगे की कानूनी स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed