फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Doctors performed a two-hour walkout

डाक्टरों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार

Mon, 11 Jul 2016 11:47 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Mon, 11 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Doctors performed a two-hour walkout
मरीज रहे परेशान - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। लंबे समय से चली आ रही डीएसीपी की मांग पूरी कराने को लेकर सोमवार से सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों ने सुबह दो  घंटे का कार्य बहिष्कार किया। बहिष्कार के समय अस्पताल आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

  प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक सुबह से ही ओपीडी छोड़कर कार्यबहिष्कार करने पर चले गए। डाक्टरों ने डायनेमिक एश्योर्ड कॅरियर प्रोग्रेशन की अपनी पुरानी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सुबह आठ से दस बजे तक सरकारी अस्पताल में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया। इसके चलते जिला अस्पताल, राजकीय मेला अस्पताल, महिला अस्पताल में सुबह ओपीडी में आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तीनों अस्पतालों के चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय परिसर में धरना दिया। दस बजे के बाद ओपीडी सेवा सामान्य रूप से चली। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डा. मनोज द्विवेदी ने बताया कि हड़ताल में सिर्फ ओपीडी का ही बहिष्कार किया जा रहा है। मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी सहित अन्य सेवाएं सुचारु रहेंगी। सचिव डा. मनोज वर्मा ने कहा कि  सरकार डाक्टरों की मांग को अनसुनी कर रही है। अगर सरकार ने जल्दी ही उनकी मांग पूरी नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान डा. जेएस चुफाल, डा. संजीव निगम, डा. अनुपम चतुर्वेदी, डा. बीपी मौर्य, डा. नरेश जोहरी, डा. एके पालीवाल, डा. एचके सिंह, डा. मनोज उप्रेती आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed