फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Do Chardham air travel from Haridwar

हरिद्वार से करिए चारधाम की हवाई यात्रा

Wed, 11 May 2016 11:36 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 11 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Do Chardham air travel from Haridwar
अब चारधाम के लिए हेलीकाफ्टर सेवा - फोटो : अमर उजाला

श्यामपुर (हरिद्वार)। अब हरिद्वार से भी चारधाम की हवाई यात्रा की जा सकेगी। देवभूमि एविएशन कंपनी की ओर से कांगड़ी से चारधाम यात्रा का श्रीगणेश बुधवार को  एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने रबिन काटकर किया। यात्रा के पहले दिन कंपनी की ओर से स्थानीय निवासियों और अधिकारियों को कांगड़ी से हरिद्वार की यात्रा कराई गई। एविएशन कंपनी के एमडी योगेंद्र कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा का दो दिन का टूर साढे़ पांच लाख रुपये, दो धाम का किराया साढ़े तीन लाख रुपये होगा। यह किराया पांच यात्रियों का होगा, कंपनी की ओर से होटल में रहना, खाना, कार बुकिंग और वीआईपी दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। उद्घाटन के बाद एक हेलीकाप्टर से स्थानीय निवासियों और गरीब महिलाओं को हरिद्वार की यात्रा कराई गई। चेतन ज्योति आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ऋषिश्वरानंद ने कंपनी को शुभकामनाएं दी और कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।  इस अवसर पर एसपी सिटी नवनीत भुल्लर, सोमपाल, गजेंद्र तोमर, स्वामी सत्यवर्तानंद, स्वामी अखिल नारायण, स्वामी कृष्ण  बल्लभ सहित कई ग्रामीण थे।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed