फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   DM strict on low UCC registration in urban areas, warns of withholding salaries

Haridwar News: शहरी क्षेत्रों में कम यूसीसी पंजीकरण पर डीएम सख्त, दी वेतन रोकने की चेतावनी

Tue, 11 Nov 2025 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
DM strict on low UCC registration in urban areas, warns of withholding salaries
कलेक्ट्रेट में अ​धिकारियों की बैठक लेते डीएम । संवाद - फोटो : पिपरौली गांव के पास सड़क किनारे आग से जली कार। पुलिस स्त्रोत
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन, जिला योजना और यूसीसी के तहत किए गए पंजीकरण कार्यों की गहनता से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने यूसीसी पंजीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए शहरी क्षेत्रों में कम पंजीकरण होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और इसे गंभीरता से लेने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नवंबर माह में पंजीकरण कार्य पूरे किए जाएंगे। पंजीकरण में कमी पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने की चेतावनी दी। इसके विपरीत उन्होंने पूर्व में हुए राज्य रजत महोत्सव के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत यूसीसी पंजीकरण का उदाहरण देते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रोत्साहित किया। डीएम ने यह भी घोषणा की कि नगर निकाय क्षेत्रों के जिन वार्डों में शत-प्रतिशत पंजीकरण पूरा हो चुका है उनके पार्षदों और सभासदों को जिला मुख्यालय पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर मिलीं शिकायतों के निस्तारण में सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के तीन उद्देश्यों को ध्यान में रखकर काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला योजना कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों को समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। विशेष रूप से उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग के अभियंताओं को स्कूलों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को स्कूलों के शौचालयों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

राजस्व हानि रोकने के लिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए राजस्व की हानि रोकने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्युत चोरी कर राजस्व की हानि पहुंचाने वालों के विरुद्ध निरंतर छापेमारी की जाए। कहा कि विद्युत चोरी से न केवल राजस्व क्षति होती है, बल्कि विद्युत वितरण पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कई जगह लोग लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हो रहे हैं ऐसे में हर हाल में इस समस्या को रोकना होगा।


100 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित होंगे

जिलाधिकारी ने जिला योजना में शामिल खेल मैदान विकसित करने की योजना को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखने और इसे छुड़वाने के लिए ग्राम पंचायतों में छोटे-छोटे खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को खनन प्रभावित 100 ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर खेल मैदान विकसित करने की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed