फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   DM stopped the salary of officers of five departments found negligent in the review

Haridwar News: समीक्षा में लापरवाह मिले पांच विभागों के अधिकारी डीएम ने रोका वेतन

Tue, 01 Jul 2025 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
DM stopped the salary of officers of five departments found negligent in the review
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को सीएम हेल्पलाइन और सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर पांच विभागों के अधिकारियों का वेतन रोक दिया। विभागवार समीक्षा में उन्होंने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक, चकबंदी अधिकारी रुड़की, अधिशासी अधिकारी शिवालिक नगर, तहसीलदार हरिद्वार और रुड़की का माह जून का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही और लेटलतीफी क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए अधिकारी स्वयं समस्या पंजीकृत कराने वाले व्यक्तियों से दूरभाष पर वार्ता करेंगे। इसके साथ ही उसका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर रिपोर्ट अपलोड करें। लंबित मामलों की लगातार समीक्षा करने और विभागाध्यक्षों को सही रिपोर्ट के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता से वार्ता के क्रम में अधिकारियों की ओर से की जा रही कॉल की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरीके से झूठी रिपोर्ट लगा मिला तो संबंधित के विरुद्ध शासन को भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed