फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Diya wants to serve the country by becoming an IAS

आईएएस बनकर सेवा करना चाहती है प्रदेश टॉपर दीया

Mon, 06 Jun 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Diya wants to serve the country by becoming an IAS
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर हरिद्वार की स्कूल की छात्रा दीया राजपूत ने इंटर में प्र? - फोटो : HARIDWAR
एक साधारण से परिवार की बेटी दीया राजपूत ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश टॉप कर हरिद्वार का नाम रोशन किया है। टॉपर दीया आईएएस बनकर जनता की सेवा करना चाहती हैं। इंटर के बाद वह बीएससी में प्रवेश लेगी।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर की कक्षा 12 की छात्रा दीया राजपूत ने उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में पांच सौ में से 485 यानी 97 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। दीया राजपूत मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नगीना क्षेत्र के कुरैनी गांव की निवासी रहने वाली है। उसके पिता पदम कुमार राजपूत तीस साल पहले धर्मनगरी हरिद्वार में आ गए थे। वह यहां पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंदिरा बस्ती में किराये के मकान में रहते हैं। यहीं पर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। मां भारती देवी आशा कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन

दीया राजपूत ने बताया कि उसे यह उम्मीद तो थी कि वह मेरिट में स्थान लाएगी, लेकिन यह नहीं सोचा था कि वह पहले नंबर पर आएगी। टॉप कर वह खुश है। उसने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती है। इसलिए वह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कन्या परिसर में बीएससी (पीसीएम) में प्रवेश लेगी। साथ ही सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी भी करेगी। दीया ने बताया कि कोरोनाकाल में पढ़ाई प्रभावित होने से दिक्कत तो आई, लेकिन वह रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ाई करती थीं। कोरोनाकाल में मोबाइल ऑनलाइन पढ़ाई में बेहद मददगार साबित हुआ, तभी वह टॉपर बन सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीया ने उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और बहनों को दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी मां और पिता ने कभी भी पढ़ाई में पैसों और अन्य किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत सामने नहीं आने दी। यहां तक पहुंचाने के लिए बहुत सपोर्ट किया। दीया के टॉपर बनने की सूचना पर उसके घरों पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी दीया राजपूत और उसके माता-पिता को विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक विजय पाल समेत अन्य शिक्षकों की ओर से मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। दीया तीन बहनों में दूसरे नंबर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed