फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Diwali Holi celebrated together on the restoration of government

सरकार की बहाली पर होली दीवाली एक साथ मनाई

Wed, 11 May 2016 11:42 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 11 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Diwali Holi celebrated together on the restoration of government
कांग्रेसियों ने मनाया जश्‍न - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में हरीश रावत सरकार को बहुमत मिलने और सरकार की वापसी होने से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने बुधवार को होली और दिवाली एक साथ मनाई। इस दौरान जगह जगह मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की गई। बुधवार को कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य पर एकत्रित होकर रावत सरकार की वापसी का जश्न मनाया। इस दौरान मिठाइयां बांटी गई और एक दूसरे को मिठाइयां बांटी गई।

विज्ञापन

 इस अवसर पर अंशुल श्रीकुंज ने कहा की ये जीत इस प्रदेश के आमजन के साथ लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्थाओं की जीत है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम के इस आदेश के बाद लोगों की न्यायपालिका और संविधान में आस्था और प्रबल हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चौहान और भारत तनेजा ने कहा की भाजपा का लोकतंत्र विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है  
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष तरुण नय्यर, यशवंत सैनी, अशोक उपाध्याय, कैलाश प्रधान, अनुराग शर्मा, हारुण अंसारी, चौधरी बलजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह पुंडीर, अशरफ अब्बासी, अनिल चौधरी, बी एस तेजियन, सुमन अग्रवाल, आशीष चौधरी, भूपेंद्र कुमार, हन्नी अग्रवाल, रोहित जैन, वासु चौहान, हरीश शेरी, नितिन तश्वर, डाक्टर श्याम पुरी, प्रदीप पंत, सुनील अरोड़ा, नितिन कौशिक, उदयवीर चौहान, सुभद्रा आर्य, प्रदीप आहूजा, नसीम सलमानी, संदीप ग़ौर, सुरेंद्र नाथ चतुर्वेदी, ओ पी चौहान, प्रतिभा रोहिल्ला, सुरेन्द्र सैनी, मुकुल पाल, आयुष गोयल, शुभम शर्मा, गौरव शर्मा, गौरव पाल, सुमित भाटिया, जीतेन्द्र सिंह, सुभद्रा अग्रवाल आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी की अध्यक्षता में विवेक विहार स्थित कैंप कार्यालय में वक्ताओं ने कहा कि हरीश रावत सरकार को तानाशाही तरीके से बर्खास्त किया जाना भाजपा की गलत नीति थी। सरकार की वापसी से भाजपा को उसकी करतूतों का आइना दिखायाहै, न्याय पालिका का आभार जताया। इस दौरान उमा गुजराल, विष्णु भाटिया, प्रतिभा, मधुबाला, माया देवी, मुमताज, सत्या देवी, वेदरानी, कलावती, कमलेश छाछर आदि थे। दूसरी ओर चंद्राचार्य चौक स्थित एक होटल में प्रदेश सचिव में अनिल चौधरी और विभाष मिश्रा की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाई। वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर प्रदेश में रावत सरकार की वापसी का जश्र मनाया।  इस दौरान मनोज गोस्वामी, अमन गौड़, शुभम शर्मा, राजीव भार्गव, सचिन भार्गव, प्रीत कमल, रोशन, कमलराज, सचिन, शीर्षपाल, रईस, सागर गोस्वामी, रोशनी मधू, सुमित्रा आदि ने विचार रखे। टीबड़ी में जिला महासचिव राजेंद्र जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी। इस दौरान भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए गए। इस अवसर पर महेंद्र जाटव, लालाराम, सरोज, मीना, चंपा, शीला , तारा, सुरेश भगवती आदि मौजूद रहे।
उत्तरी हरिद्वार में कांग्रेस उद्योग व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुकांत गिरि के नेतृत्व में बैठक कर हरीश रावत को दोबारा सीएम का पद संभालने पर बधाई दी गई। दावा किया गया कि 2017 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस अवसर पर अर्जुन चौहान, सुभाष कपिल, शत्रुघ्र, राजेश, हेमंत, ऋषभ, मोनू आदि मौजूद रहे।
वहीं जगजीतपुर में कांग्रेस के जिला सचिव कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में एक दूसरे पर गुलाल पटाखे छोड़े। इस दौरान रकित वालिया, लक्की महाजन, हिमांशु शर्मा, आकाश आदि थे। कांग्रेस के आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव आशीष शर्मा के नेतृत्व में मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर सुमित शर्मा, अंकित, रघु तिवारी, हिमांशु शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, विनायक गुप्ता, ऋतिक चौधरी, नवीन चमोली, विपिन, ओमप्रकाश, तरुण शर्मा, राघव मित्तल आदि थे।
---------------------------
इंटक ने भी मनाई खुशियां
भेल स्थित इंटक कार्यालय में आयोजित बैठक में इंटक के जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत ने कांग्रेस पार्टी की जीत को मजदूर गरीब जनता और लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी को जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस सरकार को गिराने के गंभीर परिणाम भुगतने होंग। बैठक में प्रेम सदन शर्मा, रामकुमार सिंह, संजय चौहान, धर्मेन्द्र कौशिक, सत्यशील वत्स, सुधीर कुमार, मनव्वर त्यागी, ़ऋषिपाल सिंह, मोहकम सिंह, सुभाष राठी, महकार सिंह, भूपेंद्र चौहान, विवेक कुमार, अजय सिंह,  जौनी कुमार, सतवीर चौधरी, सूरज चौहान, अजयपाल सैनी, कमलेश यादव, पिंटू चौहान आदि मौजूद रहे।
--------------------
सरकार की वापसी पर खुशी
श्यामपुर। गैंडीखाता में खुशी मनाते हुए मिष्ठान वितरण में कांग्रेस के प्रदेश सचिव शमेशर भड़ाना, गुरजीत लहरी, मुलायम पाल, नंदराम, साबिर अली उस्मानी, गुलाम मुस्तफा, युसूफ गुर्जर, मौ. ईशा, रघुवीर सिंह, ताराचंद, शैलेंद्र पाठक, हकीबुल्ला उस्मानी आदि शामिल हुए। भूपतवाला में आईटी विभाग के महानगर अध्यक्ष शुभम भाटी, नितिन यादव, गौरव वर्मा, अमन गौड़, संदीप भट्ट, राम अवतार शर्मा, संगीता कपूर, पुष्पा उपाध्याय आदि शामिल हुए।

---------------------
देहात में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
पथरी। गांव मुस्तफाबाद, धारीवाला, शेरपुर, में अलग-अलग कांग्रेसियों की बैठक हुई। जिसमें कांग्रेसियों ने हरीश रावत के समर्थन में फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित होने पर खुशी जताई। वक्ताओं ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। फ्लोर टेस्ट में भाजपा की हार होना निश्चित था। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नसीम अंसारी, साधुराम चौहान, इरशाद अली, हनीफ अंसारी, अमर सिंह, धर्मेंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed