Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Diwali conveys the message of following the path of truth, justice, and righteousness.

Haridwar News: सत्य, न्याय और धर्म पर चलने का संदेश देती है दिवाली

Fri, 06 Nov 2026 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Diwali conveys the message of following the path of truth, justice, and righteousness.
जमदग्नि पब्लिक स्कूल लक्सर में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि और उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने मेले का शुभारंभ किया। ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का पर्व है। दीपावली का पर्व यह संदेश देता है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयां आएं, हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलते रहना चाहिए। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने कहा कि दीपावली के अवसर पर अपने घरों के साथ-साथ अपने मन से भी ईर्ष्या, द्वेष, अहंकार और नफरत के अंधकार को दूर करें। मेले में विद्यालय के छात्र - छात्राओं ने खान-पान के व्यंजन के स्टाॅल लगाए। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य मीनू शर्मा, जितेंद्र चौधरी, विकास जमदग्नि, अभिषेक जमदग्नि, प्रतीक शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल शामिल हुए।
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed