फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dispute over drinking alcohol, sticks used between two parties

Haridwar News: शराब पीने को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Tue, 16 Jul 2024 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Dispute over drinking alcohol, sticks used between two parties
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में शराब पीने को लेकर दो व्यक्तियों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को तितर-भितर कर मामला शांत कराया। तहरीर के आधार पर नौ नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, विकास पुत्र अशोक शाह निवासी जग्गू घाट लाल मंदिर ज्वालापुर ने शिकायत दी। बताया कि रविवार रात उसके भाई सुनील शाह व छोटू उर्फ खोटा के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था, लेकिन दोनों में फिर समझौता हो गया। छोटू उर्फ खोटा के साथी मिथुन ने ये बात अपनी बहन सलमा बता दी। इसके बाद वह सिकंदर, राशिद, काली, सोनू, शोएब, रिहान, अंकित, बल्ली व अन्य 70 लोगों को लेकर आ गए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सभी ने लाठी डंडों से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। आरोप है कि परिवार के कई लोगों केा पीटने के बाद गाली-गलोज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि पडोसियों के घर में घुसकर भी मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed