फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dispel the corrupt BJP government in Uttarakhand

उत्तराखंड को भ्रष्टाचारी सरकार से मुक्ति दिलाएगी भाजपा

Sun, 26 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Sun, 26 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dispel the corrupt BJP government in Uttarakhand
सरकार पर बरसे शाह - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड को भ्रष्टाचारी सरकार से मुक्ति दिलाएगी। उन्होंने राज्य की जनता से वर्ष 2017 के चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने की अपील की। विश्वास दिलाया कि भाजपा केंद्र की तरह उत्तराखंड में भी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देकर विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। अमित शाह हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में भाजपा की शंखनाद रैली को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


अमित शाह ने करीब 28 मिनट के संबोधन की शुरूआत उत्तराखंड की जनता के अभिवादन और भगवान केदारनाथ व बदरीनाथ की असीम कृपा से शुरू की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने लोकसभा चुनावों में जिस तरह से पांचों सीट जिताकर भारतीय जनता पार्टी को 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का अवसर प्रदान किया। इसके लिए भाजपा यहां की जनता की ऋणी है। उन्होंने सबसे पहले कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि आज सहिष्णुता और स्वतंत्रता की बात करने वाली कांग्रेस ने 25 जून के दिन ही देश में इमरजेंसी लगाई थी। सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि इमरजेंसी लगाने के लिए देश की जनता कभी भी कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश जाने से पहले यह पूछे जाने पर कि दो साल में मोदी सरकार ने क्या किया है, वह राहुल गांधी पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो इन दो सालों में देश को एक बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया है। 10 साल तक कांग्रेस के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह मौनी बाबा बने रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की आवाज जनता ने तो कभी नहीं सुनी। केवल सोनिया और राहुल गांधी ने ही उनकी आवाज सुनी है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रधानमंत्री जनधन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जीवन बीमा सुरक्षा, अटल पेंशन आदि योजनाओं की चर्चा की। उत्तराखंड सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार स्टिंग की सरकार है। पहले मुख्यमंत्री के सचिव का शराब घोटाले को समर्पित स्टिंग आया और इसके बाद खुद मुख्यमंत्री एक-एक विधायक को पांच पांच करोड़ रुपये देते हुए स्टिंग में फंस गए। जनता की गाढ़ी कमाई को मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में लुटा रहे हैं। उन्होंने जनता से वादा किया कि एक बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पर विश्वास करें, उत्तराखंड में भी केंद्र की तरह भ्रष्टाचार मुक्त विकास को समर्पित सरकार देगी। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड के विकास के लिए बनी योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया। प्रदेश सरकार पर केंद्र से आ रहे पैसे का सदुपयोग नहीं कर पाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले रैली को भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, डा. रमेश पोखरियाल निशंक, अजय टम्टा, महारानी राज्यलक्ष्मी, सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी आदि ने संबोधित किया। स्थानीय विधायक मदन कौशिक ने स्वागत व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने धन्यवाद भाषण पढ़ा। कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का जोरदार स्वागत किया। संचालन रैली के संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश महामंत्री खजानदास और सह संयोजक मयंक गुप्ता ने संयुुक्त रूप से किया। रैली से पूर्व करीब डेढ़ बजे शिवालिक गेस्ट हाऊस पहुंचे अमित शाह को करीब साढ़े तीन घंटे रैली स्थल पर भीड़ जुटने का इंतजार करना पड़ा। रैली में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed