फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dip pilgrims put on Ram Navami

रामनवमी पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Fri, 15 Apr 2016 11:58 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Fri, 15 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dip pilgrims put on Ram Navami
गंगा में लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। बाजारों में आज भी बहुत ज्यादा भीड़ नहीं थी लेकिन पिछले दो दिन की अपेक्षा ज्यादा थी।

विज्ञापन

 अर्द्धकुंभ मेला अब अपने समापन की ओर बढ़ चला है। अब केवल 22 अप्रैल का अंतिम स्नान बचा है। शुक्रवार को रामनवमी का स्नान हुआ। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों सुभाषघाट, मालवीय घाट, जयराम आश्रम घाट, अलकनंदा तथा गऊघाट बिरला घाट आदि पर पहुंचकर डुबकी लगाई। आज हालांकि कोई पंजीकृत स्नान नहीं था इसके बाद भी मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन और आईजी जीएस मर्तोलिया  मेला एसएसपी जगतराम जोशी आदि अधिकारी मेला क्षेत्र में हर स्थिति पर नजर रखे हुए थे। लोगों ने गंगातट पर पहुंचकर आध्यात्मिक कर्म किए। दान कर पुण्य लाभ कमाया। आईजी जीएस मर्तोलिया ने बताया कि अब प्रशासन अर्द्धकुंभ मेले के अंतिम स्नान की तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed