{"_id":"579111ea4f1c1bc148c4b662","slug":"dharmnagri-do-with-faith-in-patriotism","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में आस्था के साथ दिख रहा देशप्रेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में आस्था के साथ दिख रहा देशप्रेम
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
गंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। भगवान भोलेनाथ की भक्ति और देश प्रेम हरिद्वार में एक साथ देखने को मिल रहा है। तिरंगे कपड़े पहने, हाथ में भारतीय झंडा लिए भोले बाबा के नाम को जपने के अलावा, भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए युवाओं का यह दल कांवड़ लेकर चल रहा है।
विज्ञापन
अमर नाथ की यात्रा के दौरान जम्मू कश्मीर में भोले के भक्तों के साथ ज्यादती, सेना के जवानों की खुशहाली और देश में अमन चेन की कामना को लेकर कांवड़ियों का एक दल बृहस्पतिवार को हरिद्वार से जल भरकर रवाना हुआ। भारत माता कांवड़िये संघ से जुड़े कांविड़ये हरिद्वार से पुरामहादेव तक की यात्रा निकाल रहे हैं। करीब 100 लोगों का यह दल अपने साथ एक कांवड़, बैंड, देश का झंडा और साउंड का सामान लेकर चल रहा है। 18 जुलाई को हरिद्वार पहुंचे यह दल एक अगस्त को पुरामहादेव पर जल चढ़ाकर देश में शांति की कामना करेगा। संगठक के अंकुर का कहना है कि भगवान आशुतोष महादेव शिव अपने भक्तों को सदैव खुश रखते हैं। हमने अपने लिए तो बहुत बार कांवड़ ले जाकर सुख प्राप्त किया है, लेकिन इस बार हम यह कांवड़ देश के लिए ले जा रहे हैं। भगत और अमित का कहना है कि पिछले कई महीनों से देश में अप्रिय घटना हो रही हैं। देश के माहौल को खराब करने की कोशिश हो रही हैं। सुनील, कृष्णा, गौरव, राजा, सोना, आकाश, नरेंद्र, सोनू, नवीन दल में झंडा और ड्रम लेकर चल रहे है और लोगों को इसके लिए जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन