फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dharamshala committee member attacked and robbed

Haridwar News: धर्मशाला समिति सदस्य पर हमला कर लूटे 24 हजार, दो सगे भाइयों पर प्राथमिकी

Sat, 25 Jul 2026 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 25 Jul 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Dharamshala committee member attacked and robbed
नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रोड धर्मशाला में समिति के एक सदस्य पर जानलेवा हमला कर 24,800 रुपये लूटने का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान पिस्टल निकालने का भी आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुराना रानीपुर मोड़ के पास स्थित रोड धर्मशाला निवासी एवं समिति सदस्य विकास चौधरी ने तहरीर में बताया कि 15 जुलाई की रात सवा दस बजे वह धर्मशाला परिसर में बैठे थे। इसी दौरान नीरज मलिक, उसका भाई अंकुश मलिक और एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे। तीनों उन्हें पार्किंग की ओर ले गए और अचानक हमला कर दिया। मारपीट में विकास का होंठ फट गया और हाथ की एक उंगली टूट गई।
विज्ञापन


आरोप है कि मारपीट के दौरान नीरज मलिक ने अपनी पिस्टल निकालने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित ने समय रहते उसका हाथ पकड़ लिया। शोर सुनकर धर्मशाला के अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी जेब में रखे 24,800 रुपये निकाल लिए। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed