फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Devotees swam in mass Sai bath

सामूहिक साईं स्नान में जमकर झूमे भक्त

Sun, 28 Jun 2020 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Devotees swam in mass Sai bath
गोविंद घाट पर साईं बाबा की प्रतिमा को स्नान करवाते साई कुटुंब समिति के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
साईं कुटुंब समिति शिवालिक नगर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सामूहिक साईं स्नान का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में साईं भक्त साईं बाबा के भजनों पर झूमे। शिवालिक नगर से सांई प्रतिमाओं को लेकर साईं भक्त मध्य हरिद्वार में गोविंद घाट पर पहुंचे। सबसे पहले साईं समिति की अध्यक्ष पूनम कपिल, प्रवीण कपिल और अमित मेहता आदि के नेतृत्व में साईं भक्त गंगा घाट पर पहुंचे। पहले साईं भक्तों ने दूध से साईं बाबा और गंगा मैया का अभिषेक किया।
विज्ञापन

इस दौरान साईं बाबा से यह प्रार्थना भी की गई कि पूरे विश्व को कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाएं। लॉकडाउन की बाधाओं को देखते हुए इस बार साईं स्नान सूक्ष्म रूप से ही रखा गया। इस अवसर पर राजमल्होत्रा, राम आर्य, समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग, मनीष वर्मा, मनीष लखानी, रवि वर्मा, विवेक गुप्ता, विनोद कुमार, पंकज शर्मा, ओमप्रकाश, नितिन जय सिंह, मोना जयसिंह, रूपा भानु, बबली, किरण अरोड़ा, विभा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed