फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dengue has claimed the life of another

डेंगू ने एक और की ली जान

Sun, 09 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 09 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। शहर से देहात तक डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार इससे पीड़ित मरीज विभिन्न अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। लंबे समय से डेंगू पीड़ित सुभाष कश्यप की किडनी फेल होने से उसकी मौत हो गई। मलेरिया विभाग किसी भी मरीज की मौत होने से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


कनखल की लाटोवाली के ब्रहम विहार निवासी सुभाष कश्यप (58) को पिछले 15 दिनों से बुखार था। उन्हें पहले सतीकुंड मैक्सवैल जनजीवन में भर्ती कराया गया था। वहां उनमें डेंगू की पुष्टि हुई। तबियत अधिक बिगड़ने पर सुभाष को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विशेषज्ञों की मानें तो डेंगू बिगड़ने पर किडनी और हार्ट फेल हो जाता है। जिससे मरीज की मौत होना लाजमी है। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह की माने तो डेंगू से कोई भी मौत नहीं हुई है। उनका कहना है कनखल निवासी किसी भी व्यक्ति की मौत होने की जानकारी उन्हें नहीं मिली है। वहीं अब डेंगू मरीजों की संख्या का आंकड़ा एक हजार पार कर गया है। जिला मलेरिया अधिकारी का कहना है कि डेंगू से निपटने को अभियान जारी है।
विज्ञापन


शिक्षिका की मौत पर भी पर्दा
शिवालिकनगर निवासी बहादरपुर जट्ट स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की सहायक शिक्षिका रेणु गुप्ता की डेंगू से हुई मौत पर भी स्वास्थ्य विभाग पर्दा डालने की तैयारी में है। जबकि जिस अस्पताल में शिक्षिका का इलाज चल रहा था, वहां रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि हो चुुकी थी। जिला मलेरिया अधिकारी का कहना है कि शिक्षिका के ब्लड के नमूने नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed