फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demonstration against the death of an innocent in Rajasthan

राजस्थान में मासूम की मौत के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 16 Aug 2022 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against the death of an innocent in Rajasthan
बहुजन क्रांति मोर्चा के बैनर तले विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के जालौर में अनुसूचित जाति के मासूम छात्र की पिटाई के बाद हुई मौत के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह ने कहा कि जब सारा देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है, तब राजस्थान के जालौर में अनुसूचित जाति के मासूम को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपया मुआवजा, पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और सरकारी भवन दिया जाए।
विज्ञापन

राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि अगर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो समाज के सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर भानपाल रवि, डॉ. राजकुमार, संजय, नरेश प्रधान, एडवोकेट रूपचंद, एडवोकेट सचिन बेदी, रविंद्र कुमार, सीपी सिंह, मनजीत सिंह कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed