फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Delhi University won the championship

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जीती चैंपियनशिप

Sat, 26 Mar 2022 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Delhi University won the championship
ऑल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी स्क्वैश रैकेट चैम्पियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देते पूर् - फोटो : HARIDWAR
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्क्वैश रैकेट चैंपियनशिप के फाइनल में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने मुंबई यूनिवर्सिटी को 3-1 से परास्त कर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी के दयानंद स्टेडियम में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्क्वैश रैकेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन फाइनल मुकाबला दिल्ली यूनिवर्सिटी और मुंबई यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। संघर्ष पूर्ण मुकाबले में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने मुंबई यूनिवर्सिटी को 3-1 से हराकर विजय प्राप्त की। इससे पूर्व सुबह 9 बजे चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल मुंबई यूनिवर्सिटी और मनीपाल यूनिवर्सिटी के मध्य खेला गया जिसमें मुंबई यूनिवर्सिटी 3-0 से विजयी रही। दिल्ली यूनिवर्सिटी और मद्रास यूनिवर्सिटी के बीच खेले गए दूसरे सेमी फाइनल में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने मद्रास यूनिवर्सिटी को 3-0 से परास्त किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला दिल्ली यूनिवर्सिटी और मुंबई यूनिवर्सिटी के बीच हुआ। तीसरे और चौथे स्थान के लिए मद्रास यूनिवर्सिटी और मनीपाल यूनिवर्सिटी के बीच मुकाबला हुआ। मद्रास यूनिवर्सिटी तीसरे और मनीपाल यूनिवर्सिटी चौथे स्थान पर रही। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने विजेता टीम दिल्ली यूनिवर्सिटी को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि हार ही जीत की जननी है। हार यदि एक रास्ता बंद करती है बदले में दस रास्ते खोलती है। कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि गुरुकुल खिलाड़ियों का सदैव सम्मान करता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ओम प्रकाश जमदग्नि, आयोजक सचिव डॉ. शिवकुमार चौहान, दिल्ली विश्वविद्यालय के कोच मैनेजर सुजाय जॉन, प्रो एमआर वर्मा, प्रो. पंकज मदान, प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री, प्रो. एमआर वर्मा, प्रो. विनय विद्यालंकार, प्रो. दिनेश भट्ट, प्रो. धर्मेंद्र शास्त्री, प्रो. सुरेंद्र कुमार, यशपाल सिंह राणा, योगेंद्र पाल सिंह राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed