फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Defence Research and Development team reached Patanjali

पतंजलि पहुंचा डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट दल

Wed, 11 May 2016 11:47 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 11 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Defence Research and Development team reached Patanjali
पतंजलि पहुंचा दल - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के योग, आयुर्वेद अनुसंधनात्मक प्रयोग और यहां चिकित्सा व स्वास्थ्य पर चल रहे रिसर्च कार्यों को देखने के लिए डिफेंस रिसर्च एंड डीजी डीआरडीओ के सेक्रेटरी डा. एस क्रिस्टफर के नेतृत्व में चार सदस्यीय दलपतंजलि योगपीठ पहुंचा। स्वामी रामदेव और योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के साथ मुलाकात कर उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।  

विज्ञापन

 सेना के जवानों की शारीरिक, मानसिक कार्यक्षमता को बढ़ाने में उपयोगी योगाभ्यास से उन्हें जोड़ने संबंधी कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया। क्रिस्टफर ने राष्ट्रीय पोषण को दृष्टि में रखकर पतंजलि के स्वास्थ्य एवं अनुसंधान आंदोलन को भारत के वंचित क्षेत्रों तक पहुंचाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। कहा कि पतंजलि की इन सेवाओं का लाभ सैन्य क्षेत्र को भी मिलना चाहिए।  दल के सदस्यों में सेक्रेटरी डा. एस क्रिस्टफर के साथ डीजी लाइफ साइंस डा. मानस कुमार मंडल, डा. भुवनेश कुमार, डा. राजीव शामिल थे। स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने उन्हें इस दिशा में हरसंभव कदम उठाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed