फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Deaf spoke in Haridwar

मूक बधिर हरिद्वार में बोलने लगा

Tue, 24 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 24 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। देहरादून पुलिस जिस नाबालिग को मूक बधिर मान चुकी थी, यहां बाल सुधार गृह में बोलने लगा। किशोर के बांग्लादेशी होने के संदेह में दिन भर स्थानीय खुफिया एजेंसियां पूछताछ में जुटी रही। लेकिन किशोर की लिखी भाषा कोई नहीं समझ पाया। देर शाम पहुंची देहरादून पुलिस किशोर को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन

 देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर को संदिग्ध अवस्था में घूमता देखकर उसे ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया था। देहरादून पुलिस ने जब बातचीत करनी चाही थी तब उसने बिलकुल भी जुबान नहीं खोली थी बल्कि इशारे समझने का नाटक रचा था। चाइल्ड हेल्प लाइन के माध्यम से देहरादून पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह, रोशनाबाद भेजा था। 17 नवंबर को यहां लाया गया किशोर चुपचाप ही रहा। एक दिन जब उसने खाना नहीं खाया, तब सिडकुल थाने के एक कांस्टेबल ने उसकी लिखी भाषा समझनी चाही लेकिन वो भी समझ नहीं पाया। सोमवार को नहाने के लिए इनकार करने पर  बाल सुधार गृह के एक कर्मचारी ने किशोर को डांट दिया। तब उसकी जुबान से बोल फूटे। लेकिन कर्मचारी को उसकी भाषा समझ नहीं आई। फिर सुधार गृह प्रशासन ने किशोर के मूक बधिर न होने की जानकारी पुलिस को दी। अजीब भाषा बोल रहे किशोर के मिलने की सूचना पर स्थानीय खुफिया एजेंसियों ने बाल सुधार गृह में डेरा डाल लिया। बाकायदा एक भाषा विशेषज्ञ को ले जाया गया। सूत्रों की माने तो इतनी जानकारी सामने आई है कि वह बांग्लादेशी हो सकता है। उसकी लिखी भाषा वह भी समझ नहीं पाया। इधर, यह जानकारी मिलने पर देर शाम पहुंची देहरादून पुलिस उसे अपने साथ ले गई। दून के एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि किशोर के बांग्लादेशी होने का संदेह है। भाषा विशेषज्ञों को बुलाकर इसकी हकीकत जानने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed