{"_id":"69fc813399107d3199019b91","slug":"deadly-attack-on-uncle-and-nephew-going-to-work-in-the-fields-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148493-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: खेत में काम करने जा रहे चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: खेत में काम करने जा रहे चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र के हलवाहेड़ी गांव में खेत पर काम करने जा रहे चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, मुक्तयार निवासी हलवाहेड़ी थाना बहादराबाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार मई की सुबह करीब आठ बजे चचेरा भाई हनीफ और भतीजा सरफराज अपने खेत पर जा रहे थे। इसी बीच आलम, आजम, आजाद, जावेद और जाबिर निवासीगण हलवाहेड़ी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। ग्रामीणों के समझाने पर दोनों घर लौट आए। करीब एक घंटे बाद सभी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि तोड़फोड़ करते हुए हनीफ और सरफराज पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।
शोर मचाने पर इकट्ठे हुए लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो आजम ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी, जिसमें हनीफ बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों को इकट्ठा होते देख सभी मौके से फरार हो गए। जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए। घायल हनीफ व सरफराज को जिला अस्पताल से दून अस्पताल देहरादून रेफर किया गया है, जबकि सरफराज जिला अस्पताल में भर्ती है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।