फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Daylight robbery in jewelry shop

सराफा की दुकान में दिनदहाड़े लाखों की डकैती

Wed, 08 Jun 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Daylight robbery in jewelry shop
शिवालिक नगर में सराफा की दुकान में डकैती की घटना के बाद जानकारी देते व्यापारी । - फोटो : HARIDWAR
शिवालिक नगर क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े तमंचों से लैस बदमाशों ने सर्राफा की दुकान में डकैती डाल दी। तमंचे दिखाकर डकैतों ने दुकान से सोने और चांदी के आभूषण के अलावा व्यवसायी का फोन छीन भी लिया। सर्राफा व्यवसायी ने हिम्मत दिखाकर डकैतों का सामना किया जिससे डकैतों को भागना पड़ा। भागते वक्त एक डकैत वहीं गिर गया जिसे व्यवसायी ने दबोच लिया। पांच डकैत फरार हो गए।
विज्ञापन

शिवालिक नगर में प्रदीप कुमार की अमन ज्वैलर्स नाम से गहनों की दुकान है। दोपहर में प्रदीप कुमार अपनी दुकान पर पड़ोसी मित्र के साथ बैठे थे। करीब डेढ़ बजे दो बाइक पर सवार छह बदमाश दुकान के आगे पहुंचे। चार बदमाश उतरे और दुकान में घुस गए। बाइक सवारों ने हेलमेट पहना था। बाकी चार ने मुंह और सिर पर कपड़ा बांधा हुआ था। हाथों में तमंचे लेकर दुकान में घुसे चार बदमाशों ने प्र्रदीप कुमार कोनिशाने पर ले लिया। एक बदमाश के हाथ में बैग था। वो उसमें दुकान के काउंटर से सोने और चांदी के आभूषण भरने लगा। तीन बदमाशों में एक उनके सिर में तमंचे का बट मारने लगा। बाकी दो बदमाश तमंचा ताने खड़े रहे।
विज्ञापन

बैग में आभूषण भरने के बाद बदमाशों ने प्रदीपक कुमार को अलमारी खोलने को कहा। इस बात पर वो बदमाशों से भिड़ गए। खुद की जान की परवाह किए बगैर हाथापाई करने लगे। साथ बैठे पड़ोसी मित्र भी बदमाशों से भिड़ गए। इससे बदमाशों के हौसले टूट गए और वो भागने लगे। एक बदमाश हड़बड़ी में गिर गया जबकि तीन भाग निकले। बाहर पहले से स्टार्ट बाइक पर सभी बैठे और फरार हो गए। दुकान के पास गिरे बदमाश को सराफा व्यवसायी और उनके मित्र ने दबोच लिया और पुलिस को सूचना देकर सुपुर्द कर लिया। डकैती में कितने जेवरात ले जाए गए इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। व्यवसायी की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed