{"_id":"64bad9212143bd4c0b0926a6","slug":"daughters-are-very-powerful-he-is-capable-of-doing-haridwar-news-c-5-1-drn1032-205942-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बेटियां कर सकती हैं ड्रग्स मुक्त राष्ट्र का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बेटियां कर सकती हैं ड्रग्स मुक्त राष्ट्र का निर्माण
विज्ञापन
महिला अफसरों ने किया बेटियों से आह्वान
बेटियां बहुत पावर फुल हैं। वह कोई भी कार्य करने में सक्षम हैं। इसलिए बेटियां ड्रग्स मुक्त राष्ट्र का निर्माण भी कर सकती हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से श्री स्वामी भूमानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट बहादराबाद में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में उप वन प्रभागीय अधिकारी संदीपा शर्मा ने बेटियों को जागरूक किया।
शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संदीपा शर्मा ने कहा कि आज महिलाएं देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रही हैं। देश के जिन-जिन कोनों में बेटियां जाएं वहां देश को मजबूत करने में अहम योगदान दें। नशे की गिरफ्त में युवा तेजी से फंसता जा रहा है। बेटियां युवाओं को नशे से बचाने के लिए आगे आएं। ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने कहा कि ड्रग बेचने और खरीदकर नशा करने वाले दोनों दोषी होते हैं। अगर उनके क्षेत्रों में कहीं भी अवैध रूप से ड्रग की बिक्री हो रही है तो उन्हें सूचित करें। उन्होंने कहा कि वह वो बनें जो अपराजिता कहलाती हैं, जिन्हें कोई पराजित नहीं कर सकता है।
जिला एवं सत्र न्यायालय रोशनाबाद हरिद्वार की एडवोकेट रीमा शाहिम ने कहा कि आज लोग सोशल मीडिया पर निर्भर होते जा रहे हैं। जबकि वह खुद पर और परिवार पर आत्मनिर्भर बनें। सोशल मीडिया का प्रयोग उतना ही करें, जितना उनके लिए जरूरी हो। क्योंकि, साइबर अपराधी सोशल मीडिया साइबर क्राइम से समाज को आर्थिक और व्यक्तिगत नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसलिए फर्जी कॉल और मैसेज को दरकिनार करते हुए डिलिट करते रहें। कोई भी छोटा अपराध न सहेें, उसकी शिकायत करें। इस मौके पर सचिव डीआरएस तोमर, उप प्रधानाचार्य रूचि, शोभिता बंसल आदि मौजूद रहे।