{"_id":"644ec1206d44cd65ae0b6d24","slug":"darkness-spread-from-bhagat-singh-chowk-to-sector-2-barrier-haridwar-news-c-5-1-drn1065-144821-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: भगत सिंह चौक से सेक्टर दो बैरियर तक पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: भगत सिंह चौक से सेक्टर दो बैरियर तक पसरा अंधेरा
विज्ञापन
रेलवे रोड पर भगत सिंह चौक से सेक्टर दो बैरियर के बीच शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। यहां अधिकांश स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी रहती हैं। शाम को अंधेरे के चलते सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नगर निगम शहर को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में भी नाकाम साबित हो रहा है। शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट न बदली जा रही और न ही लाइटों की मरम्मत हो रही है। ताजा मामला ज्वालापुर रेलवे रोड का है। भगत सिंह से लेकर सेक्टर दो बैरियर के बीच की अधिकांश स्ट्रीट लाइटें पिछले दो महीने से बंद पड़ी है। शाम को सिडकुल स्थित फैक्टरियों के कर्मचारियों की छुट्टी के बाद सड़क मार्ग पर वाहनों का दबाव एकाएक बढ़ जाता है। वाहनों और पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को अंधेरे के बीच से गुजरना पड़ता है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
पार्षद अनुज सिंह ने बताया कि दो महीने से वह निगम से खराब स्ट्रीट लाइटों का बदलने की मांग कर रहे हैं। बताया कि नगर निगम खराब स्ट्रीट लाइटों को नहीं बदल रहा है। बताया कि इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पार्षद अनुज सिंह ने बताया कि दो महीने से वह निगम से खराब स्ट्रीट लाइटों का बदलने की मांग कर रहे हैं। बताया कि नगर निगम खराब स्ट्रीट लाइटों को नहीं बदल रहा है। बताया कि इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन