Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   DAP Required for Wheat Sowing; Urea Being Dispatched to Cooperatives

Haridwar News: गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी की जरूरत, समितियों में भेजी जा रही यूरिया

Sat, 28 Nov 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 28 Nov 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
DAP Required for Wheat Sowing; Urea Being Dispatched to Cooperatives
- गेहूं की बुवाई के ऐन मौके पर ; 40 गांवों के किसान खाद के संकट में, गोदाम कई दिनों से खाली
विज्ञापन

- किसानों ने उठाई जल्द आपूर्ति की करने की मांग
पथरी। की बुवाई का समय नजदीक है, लेकिन क्षेत्र की चार सहकारी समितियों कटारपुर (धनपुरा), पथरी (टिहरी विस्थापित), अलावलपुर (पीतपुर) और बादशाहपुर में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। करीब 40 गांवों के किसान डीएपी के लिए समितियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी जरूरत के मुताबिक खाद भेजने के बजाय शनिवार को समितियों में यूरिया की खेप पहुंचा दी गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

गन्ने की छिलाई के बाद खेत खाली होने लगे हैं और किसान गेहूं की बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं। किसानों का कहना है कि इस समय बुवाई के लिए डीएपी की सबसे अधिक जरूरत है। खाद समय पर नहीं मिलने से बुवाई प्रभावित होने के साथ उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


किसान रमेश, मनोज, राजेश, इकरार, रहीश, तबरेज आलम और ताहिर ने बताया कि फिलहाल डीएपी की आवश्यकता है, जबकि यूरिया की जरूरत अगले महीने गेहूं की फसल में सिंचाई से पहले पड़ेगी। ऐसे में अभी यूरिया भेजने के बजाय डीएपी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि जरूरत के समय यूरिया की कमी होने पर भी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरपुर जट, झाबरी, सुखरासा, पथरी, टिहरी डोब नगर, आदर्श टिहरी नगर, कटारपुर, चांदपुर, बिशनपुर, पुरानी कुंडी, शिवगढ़, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़, नसीरपुर कलां, शाहपुर, चाणचक, शेरपुर, बादशाहपुर, धारीवाला, भट्टीपुर, भवापुर चमरावल, नई कुंडी, हरसीवाला, टिकोला, जसोदरपुर और रानीमाजरा समेत आसपास के गांवों के किसान डीएपी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
डीएपी खाद की रैक जल्द आने वाली है। खाद पहुंचते ही सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
- मोनिका चुनेरा, जिला सहायक निबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed