फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dance of girls in farmers' conference goes viral

Haridwar News: किसान सम्मेलन में युवतियां का डांस वायरल

Fri, 03 Jul 2026 08:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Dance of girls in farmers' conference goes viral
हरिद्वार। वीआईपी घाट पर हुए किसान सम्मेलन में युवतियों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अश्लील डांस रुकवा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक किसान संगठन की ओर से वीआईपी घाट पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें किसानों की ओर से डांस की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम के बीच में मनोरंजन के लिए युवतियों का बॉलीवुड के गीतों पर डांस कराया गया। युवतियां फिल्मी गानों पर डांस करती नजर आईं। यही नहीं कुछ किसान नेता भी युवतियों के साथ डांस करने के साथ ही रुपये लुटाते हुए दिखे। सोशल मीडिया में डांस की वीडियो वायरल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने अश्लील डांस भी रुकवा दिया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी का कहना है कि किसान सम्मेलन में युवतियों के डांस की वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed