फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Cultural presentations given at the cooperative fair

Haridwar News: सहकारिता मेले में दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Wed, 03 Dec 2025 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Cultural presentations given at the cooperative fair
हरिद्वार। सहकारिता मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर, शांति मैमोरियल पब्लिक स्कूल और पन्नालाल भला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज हरिद्वार के छात्र-छात्राओं की ओर से संगीत व नृत्य की श्रेणी में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही मेले में चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला सहायक निबंधक हरिद्वार मोनिका चुनेरा और जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक सौ सिंह की ओर से अतिथियों को सम्मानित किया। मेले में शासकीय विभागों, स्वयं सहायता समूह और संस्थाओं की ओर से लगाए गए जन उपयोगी स्टाॅल, फूड स्टाल व झूले सहकारिता मेले के आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर गन्ना विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्यामवीर सिंह सैनी, माटीकला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष अजीत चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed