फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Cross FIR lodged in Ibrahimpur village dispute

Haridwar News: इब्राहिमपुर गांव में दो पक्षों में हुए विवाद में क्रॉस प्राथमिकी दर्ज

Sun, 05 Apr 2026 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Cross FIR lodged in Ibrahimpur village dispute
पथरी। इब्राहिमपुर गांव में महिला को दफनाकर लौटते समय हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शहनवाज निवासी इब्राहिमपुर ने तहरीर देकर बताया कि तीन अप्रैल की सुबह करीब छह बजे वह नमाज अदा कर लौटे थे। उन्हें गांव में मोहसीन की मां के निधन की जानकारी मिली, जिस पर वह शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि मोहसीन और साकिब वहां आ गए और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसके कुछ घंटे बाद दोनों ने लाठी-डंडों के साथ घर आकर परिजनों से मारपीट की।
विज्ञापन

वहीं नदीम निवासी इब्राहिमपुर ने शिकायत में बताया कि उनकी दादी का दो अप्रैल की रात निधन हो गया था और अगले दिन उन्हें सुपुर्द खाक किया जाना था। आरोप है कि तीन अप्रैल की सुबह शहनवाज उनके चाचा मोहसीन के घर पहुंचे, जहां पहले से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान कहासुनी बढ़ गई और शहनवाज ने उनके चाचा के साथ मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद जब परिवार के लोग दादी को दफनाकर लौट रहे थे तो मोहसीन और उनके बेटे साकिब को रोककर लाठी-डंडों, बेल्ट, चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed