फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   women beat

हाथ-पैर बांध महिला को पीटा, कपड़े फाड़े

Fri, 15 May 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 15 May 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
ज्वालापुर के सुभाष नगर में मकान मालिक पक्ष ने किरायेदार महिला और उसकी बेटी की बुरी तरह पिटाई की और उनका सामान बाहर फेंक दिया। मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुभाष नगर में एक दिहाड़ी मजदूर का परिवार किराये पर रहता है। बुधवार को उसकी पत्नी और बेटी घर पर अकेली थीं। आरोप है कि इसी दौरान मकान मालिक पक्ष जबरन घर में घुस आया और महिला से बुरी तरह मारपीट की। हाथ-पांव बांधकर उसे रसोई में फेंक दिया और कपड़े तक फाड़ दिए। यहां तक की मां को छुड़ाने आई बेटी को भी नहीं बख्शा गया और उसे भी बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन


आरोप है कि मां-बेटी से तुरंत मकान खाली करने को कहा गया और मना करने पर घर में रखा सारा सामान बाहर फेंक दिया गया। इतना ही नहीं जाते-जाते आरोपी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दे गए। पति के घर पहुंचने पर महिला ने वारदात की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी पूरन, संजीव, गुड्डी, रीना, कृष्ण एवं कल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed