फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Will take on remand Subhash questioned

रिमांड पर लेकर होगी सुभाष से पूछताछ

Thu, 26 Nov 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 26 Nov 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार।  कई राज्य में ट्रेनों में आगजनी की घटनाओं को अंजाम दे चुके आरोपी सुभाष रामचंद्रन को पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर)पर लेने की प्रक्रिया को रेलवे पुलिस ने पुरी पहुंचकर तेज कर दी है। इधर, स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह की ओर से बुधवार देर रात अज्ञात आरोपी के खिलाफ ट्रेन में आगजनी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी रेलवे अरुण मोहन जोशी ने बताया कि पीसीआर में पूछताछ के बाद ही आरोपी के मकसद के बारे में पता चल सकेगा।

विज्ञापन

चार नवंबर को मेला प्लेटफार्म संख्या नौ पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में आग लग गई थी। आग लगने का कारण साफ नहीं हो सका था। लेकिन दो दिन पूर्व उड़ीसा की पुरी से आई खबर ने रेलवे पुलिस के कान खड़े कर दिए। पुरी पुलिस की गिरफ्त में आए तमिलनाडु के रहने वाले सुभाष रामचंद्र नाम के युवक ने हरिद्वार में बोगी में आग लगाने की बात कबूली है, इस घटना को उसने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था। यह जानकारी मिलते ही जीआरपी की एक टीम पुरी रवाना हो गई थी। एसपी रेलवे अरुण मोहन जोशी ने बताया कि आरोपी सुभाष रामचंद्रन ने ही कई राज्य में ट्रेनों में आगजनी की घटनाओं को दिया है, यह जानकारी पुरी पुलिस ने दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed