{"_id":"52328a5dbcaac3c156fcf6a5f54985d4","slug":"water-mix-in-oil-tanker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल के टैकरों में मिला पानी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेल के टैकरों में मिला पानी
ब्यूराे, अमर उजाला/रुड़की
Updated Tue, 19 May 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काफी समय से आ रहे डीजल में पानी की मिलावट पाई गई है। इस बारे में शिकायत मिलने पर कारखाना प्रबध्ंाक ने तीनों टैंकरों को पकड़कर फैक्ट्री परिसर में ही खड़ा करा लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काफी समय से मथुरा स्थित रिफाइनरी से टैंकरों में फरनेश ऑयल मंगाया जाता है। काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि तेल की गुणवत्ता ठीक नहीं है और उसमें पानी मिला होता है। इस पर सोमवार को जब तीन टैंकर फैक्ट्री में आए तो फैक्ट्री के अधिकारियों ने जांच कराई, वे उस समय भौचक्के रह गए।
विज्ञापन
जब टैंकरों में मंगाए गए तेल से भी ज्यादा वजन पाया गया। इस पर जांच की गई तो पाया गया कि टैंकर में एक चोर चैंबर बनाया गया है, जिसके जरिये तेल में पानी अथवा कुछ और पदार्थ मिला दिया गया होगा। फैक्ट्री के कारखाना प्रबंधक सज्जन कुमार ने बताया कि एसएसपी से शिकायत की गई है। अभी जांच जारी है ।
विज्ञापन