{"_id":"80f31a4e9645fdf3c772d3c43c7acf72","slug":"soldier-and-youth-violence-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही और युवक में हुई मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही और युवक में हुई मारपीट
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Tue, 04 Aug 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम पुल के पास एक बाइक सवार को रोकने को लेकर पुलिसकर्मी और बाइक सवार युवक में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई और मारपीट हुई। इस दौरान सिपाही को चोटें भी आई लेकिन पुलिस ने मामला रफा दफा करा दिया। इसके अलावा भी कई स्थानों पर पुलिस और कांवड़ियों के बीच नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर रविवार को बीएसएम कालेज के पास दारोगा से अभद्रता करने वाले सिपाही को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। घटनाक्रम के अनुसार सोमवार की दोपहर नगर निगम पुल के पास एक सिपाही ने बाइक पर आ रहे मोहल्ला सोत निवासी एक युवक को रोक लिया।
विज्ञापन
उसे दूसरे रास्ते से जाने के लिए कहा गया लेकिन इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। सिपाही और युवक में मारपीट हुई। आसपास एकत्र हुए लोगों ने दोनों को छुड़ाया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवक को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह हाथ नहीं आया लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी बीडी उनियाल ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। दूसरी और बीएसएम तिराहे के पास रविवार को दारोगा प्रदीप तोमर से उलझने वाले सिपाही तरुण कुमार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया गया है।