फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Seven days later found the missing man

सात दिन बाद मिला लापता युवक

Sun, 15 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 15 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन

रुड़की के ढंढेरी गांव में अपने खेत से हफ्ते भर पहले संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ युवक शनिवार को बदहवास हालत में भगवानपुर क्षेत्र में मिला।

विज्ञापन

युवक ने खेत जोत रहे किसानों की मदद से अपने घर फोन कराया। परिजनों की सूचना पर रुड़की पुलिस युवक को लाई। उसके शरीर पर चोट व जलने के निशान मिले हैं।
 परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर शक जताते हुए अपहरण का आरोप लगाया है। ढंढेरी गांव निवासी प्रेमचंद का बेटा दीपक बीते सात नवंबर को अपने खेत पर पानी देने गया था।
विज्ञापन

 देर शाम तक दीपक घर वापस नहीं लौटा तो परेशान परिजन खेत पर पहुंचे। जहां उसका मोबाइल व चप्पल मिले थे।  शनिवार की सुबह अनजान नंबर से कॉल कर रहे एक युवक ने परिजनों को दीपक के भगवानपुर के चुड़ियाला क्षेत्र में महेश्वरी गांव में होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के साथ सिविल लाइंस कोतवाली की एक टीम माहेश्वरी गांव पहुंची और एक डेरे पर दीपक मिला। बदहवास दीपक के शरीर पर मारपीट  के निशान साफ नजर आ रहे थे।
 जिला अस्पताल हरिद्वार में मेडिकल के बाद युवक को कोतवाली लाया गया। यहां परिजनों ने सीओ रुड़की कुलदीप असवाल से मुलाकात कर बताया कि उनकी गांव में एक परिवार से रंजिश चली आ रही है। युवक ने भी उसी परिवार के दो लोगों को अपहरणकर्ताओं में पहचानने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed