फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   search of killer in rush

भक्तों की भीड़ में हत्यारों की तलाश

Thu, 28 May 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Thu, 28 May 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
search of killer in rush

शक्ति विहार स्थित कालोनी में मंगलवार की रात हुई बाबा नानूनाथ और उनकी सहयोगी संत कलावती की हत्या के मामले में शक की सुई भक्तों पर है। पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही है जो मंगलवार को बाबा से मिलने आए थे। विशेष कर मंगलवार की शाम आश्रम के आसपास देखे गए दो युवकों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


आश्रम के चारों तरफ आवासीय कालोनी है लेकिन हत्या कब ,कैसे और किसने की यह किसी को पता नहीं चला।  पुलिस ने अभी तक जो तथ्य जुटाए हैं उसके अनुसार  पिछले करीब दो दशक से बाबा नानूनाथ यहां आश्रम बनाकर रह रहे थे। मूल रूप से नारसन कला गांव के रहने वाले नानू नाथ का असली नाम मामचंद वाल्मीकि था।
विज्ञापन


वह सीआरपीएफ में नौकरी करता था। वहां से सेवानिवृत्त होने के बाद यहां आश्रम बनाकर रह रहा था। आसपास के लोगों का कहना है कि बाबा तंत्र मंत्र भी करता था। जिसके लिए उनके पास दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग आते रहते थे। नानूनाथ के भाई श्रीचंद ने बताया कि उसके भाई की शादी हुई थी लेकिन भाभी की कम उम्र में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह सीआरपीएफ में भर्ती हुआ। वे चार भाई थे लेकिन श्रीचंद के अलावा अब तीनों की मौत हो चुकी है श्रीचंद अपने बेटे संजय के साथ सहारनपुर में रहता है।  पुलिस का मानना है कि भक्तों में कोई ऐसा व्यक्ति भी हो सकता है। जिसकी बाबा से किसी बात को लेकर नाराजगी हो गई हो और उसने दोनों की हत्या कर दी।


पुलिस मंगलवार को आश्रम में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं आश्रम से पुलिस को एक कटोरी में सब्जी मिली है। जिसे पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश भंडारी ने बताया कि इस सब्जी में भी जहर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed