{"_id":"3bd55a7d4026d1ee6abfa28ffc126d7c","slug":"husband-charged-with-pressure-for-abortion-lawsuit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर गर्भपात के लिए दबाव का आरोप, मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर गर्भपात के लिए दबाव का आरोप, मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। 55 साल की गर्भवती महिला ने अपने 70 वर्ष के पति के खिलाफ गर्भपात कराने का दबाव बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने गृहस्थ संत के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
नगर कोतवाली से सटी एक बस्ती की रहने वाली 55 वर्षीय महिला शुक्रवार सुबह रोते हुए पुलिस के पास पहुंची। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी, एसएसआई विद्याभूषण सिंह नेगी को अधेड़ महिला ने बताया कि वो गर्भवती है और उसका पति उसका गर्भपात कराना चाह रहा है। आरोप लगाया कि गर्भपात के लिए राजी न होने पर पति ने बुरी तरह पीटा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई हुए उसे पति को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वर्ष 2011 में गृहस्थ संत ने अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी थी और अब वो उस मामले से बरी हो चुका है। वर्तमान पत्नी से कई साल पहले शादी की थी और तब से उसी के ही साथ रह रही है। महिला मूल रुप से हरियाणा के सिदौरा की रहने वाली है। आरोपी पति के खिलाफ मारपीट एवं गर्भपात के लिए धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-------
पोता-पोती है संत की
हरिद्वार। आरोपी गृहस्थ संत के पहली पत्नी से दो बेटे व दो बेटी हैं। सभी की शादी हो चुकी है। सभी के बच्चे हैं। दोनों बेटे पिता के घर के पास ही रहते हैं।