{"_id":"8e44c0ce62d10224f58fcaa116d071b2","slug":"ground-assault-in-dispute-firing-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में मारपीट, फायरिंग, तीन घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में मारपीट, फायरिंग, तीन घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
रुड़की क्ष्ाेत्र के खानपुर के अब्दीपुर गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में हुए संघर्ष में मारपीट और फायरिंग हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के कई लोगों को थाने ले आई।
विज्ञापन
खानपुर थानाक्षेत्र के अब्दीपुर गांव निवासी हरदीप ने अपने मामा भजन सिंह की जमीन हिस्से पर ले रखी है। उसमें उसने फसल बोई हुई थी। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात गांव के ही गुलाब सिंह ने भजन सिंह की जमीन जोतनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
जमीन जोतने की जानकारी हरदीप पक्ष को हुई तो वह भी खेतों पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली गलौच शुरू हो गई। बात मारपीट तक जा पहुंची गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग भी हुई। किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को एक दूसरे से अलग कराया। संघर्ष में दोनों पक्षों के गुलाब, हरदीप और बलजीत गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चौकी प्रभारी कुलदीप ने बताया की अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी दोनों पक्षों में जमीन को लेकर कहासुनी हुई थी, लेकिन चौकी के एक दारोगा ने ने दोनों पक्षों के मामले को हल्के में लेते हुए समझौता करा दिया था। बाद में दारोगा ने इस मामले में कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए।