{"_id":"c259c4c79964903f7915b959b779c67a","slug":"cheating-by-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए का छात्र नकल करते पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीए का छात्र नकल करते पकड़ा गया
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Tue, 02 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकल कर रहे एक छात्र को कालेज के आंतरिक उड़न दस्ते ने पकड़ा है। छात्र के पास से मॉडल पेपर की नकल मिली है। छात्र की उत्तर पुस्तिका और उससे पकड़ी गई नकल को विश्वविद्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बीएसएम कालेज में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की व्यक्तिगत की परीक्षाएं चल रहीं है। सोमवार को बीए प्रथम वर्ष का अर्थशास्त्र का पेपर था। केंद्र अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को कालेज के फ्लाइंग स्क्वायड की ओर से चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान फ्लाइंग स्क्वायड ने एक छात्र को नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है।
विज्ञापन
छात्र के पास से बरामद नकल और उसकी उत्तर पुस्तिका को सील कर विश्वविद्यालय को भेजा गया है। इस दौरान डा. प्रवीण शर्मा, डा. दीपक डोभाल, वासुदेव पंत, मुनीष भारद्वाज, अजय कौशिक, डीएन पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन