{"_id":"857fc4ca0d41bb1a0b698806cc75d102","slug":"arrested-of-bike-thieves-on-student-of-inter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरी में दो बंदी, एक है इंटर का छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोरी में दो बंदी, एक है इंटर का छात्र
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Fri, 22 May 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक इंटर का छात्र बताया गया है। आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ के आधार पर कुछ और लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी बीडी उनियाल के अनुसार बृहस्पतिवार की देर शाम करीब सवा सात बजे पुलिस गश्त कर रही थी। तभी ग्राम ढंडेरी ख्वाजगीपुर के पास उन्होंने एक बाइक पर सवार दो युवकों को देखकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम क्रमश: सन्नी उर्फ डॉन तथा शुभम निवासी ग्राम ढंडेरी ख्वाजगीपुर बताया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उनके पास से दो बाइक बरामद हुई है। इनमें से एक पिछले महीने रजवाड़ा फार्म हाउस से तथा दूसरी गंगनहर क्षेत्र से चोरी की गई थी। इनमें से शुभम इंटर का छात्र है, जबकि सन्नी नाई का काम करता है।
विज्ञापन