फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   After the encounter, was finally picked up seven mobster

मुठभेड़ के बाद सात डकैत दबोचे

Fri, 01 Jan 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 01 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। 31 दिसंबर की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने रानीपुर की गैस प्लांट चौकी क्षेत्र में रिसा कॉस्मेटिक कंपनी से तीन कर्मचारियों को बंधक बनाकर साढ़े पांच लाख का माल उड़ा लिया। डकैती की सूचना के कुछ घंटे के भीतर पुलिस ने मेरठ व मुजफ्फरनगर निवासी सभी सात बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने गांव ब्रह्मपुरी में किराये के मकान से लूटा माल बरामद कर लिया। बदमाशों के कब्जे से हथियार और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। 
विज्ञापन

गैस प्लांट चौकी क्षेत्र के प्लाट-ई-54 में रिसा कॉस्मेटिक कंपनी है। यहां रिया कंपनी के परफ्यूम एवं रूम फ्रेशनर बनते हैं। 31 दिसंबर की देर रात कंपनी में सात हथियारबंद बदमाश घुस आए। बदमाशों ने पहले सिक्योरिटी गार्ड कालू सिंह को हथियार की नोक पर बंधक बनाया और फिर पहली मंजिल पर बने कमरे में घुसकर सो रहे कर्मचारी देवकुमार और बलेऊ राम पर हमला बोलकर जख्मी कर दिया। बदमाशों ने दोनों कर्मियों के हाथ-पांव बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दी। मोबाइल फोन भी तोड़ दिए। कंपनी कैंपस से कई चक्कर में कार से परफ्यूम एवं रूम फ्रेशनर की पेटियां ठिकाने पर पहुंचाई। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि इसी दौरान एक कर्मचारी बलेऊ राम ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त कर तुरंत सूचना कंपनी अधिकारियों को दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने कृपालु नगर आश्रम के पास मुठभेड़ के दौरान सभी बदमाश दबोच लिए। इनके कब्जे से दो देसी तमंचे, कारतूस, पांच चाकू व कार से कुछ लूटे गई माल की पेटियां बरामद हुई। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर गांव ब्रह्मपुरी में किराये के मकान से लूट गई माल की अन्य पेटियां बरामद की। लूटी गई 58 पेटियों की कीमत साढ़े पांच लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दावत उड़ाने के बाद डकैती की योजना बनाई थी। सभी बदमाश नौकरी खोजने के बहाने से कंपनियों की रैकी करते थे। एक माह पूर्व इस कंपनी की रैकी की गई थी।
विज्ञापन



पुरोहित गैंग सरगना
हरिद्वार। गैंग का सरगना पुरोहित गिरि है। उसी ने ही पूरे घटनाक्रम का ताना बाना बुना था। ये पूर्व में भी बहादराबाद क्षेत्र की गोयल इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। उस घटना की भी जांच में अब पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
गिरफ्त में आए डकैत
- मोहित पुत्र प्रेम निवासी आसिफाबाद थाना परीक्षितगढ़ मेरठ।
- संदीप पुत्र देवेंद्र निवासी पंवाडी थाना दौराला मेरठ ।
- अमित पुत्र रघुवीर निवासी समसपुर परीक्षितगढ़ मेरठ।
- अरुण कुमार पुत्र धीर सिंह निवासी कंहेडा कंकरौली मुजफ्फरनगर।
- रोहित पुत्र रामसूरत निवासी गांव सहरा आलापुर अंबेडकरनगर।
- राहुल पुत्र महिपाल निवासी गांव आसमाबाद  मवाना मेरठ।
- पुरोहित गिरि पुत्र प्रेम गिरि निवासी आसमाबाद मवाना मेरठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed