{"_id":"ed567710a34aaf86789450e0b5586a63","slug":"accused-of-molestation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू जागरण्ा मंच नगर अध्यक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंदू जागरण्ा मंच नगर अध्यक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Mon, 07 Sep 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम नगर आश्रम पुल पर शनिवार देर रात युवती से छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर भाई को पीटने वालों में हिंदू जागरण मंच का कार्यकारी शहर अध्यक्ष भी शामिल था। पुलिस ने हिजामं नेता की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं मौके पर हत्थे चढ़े दो युवकों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
शनिवार रात को एक युवती अपने भाई के साथ प्रेमनगर आश्रम गंगा घाट पर गई थी। आरोप है कि गंगा घाट पर मौजूद कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसके भाई की पिटाई कर दी। युवती के शोर मचा देने पर एकत्र हुए लोगों ने छेड़छाड़ में शामिल दो युवकों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
इनकी पहचान शुभम पुत्र नवीन चौहान निवासी धीरवाली एवं आकाश पुत्र दिलावर सिंह निवासी आर्यनगर की रुप में हुई। तीसरा आरोपी फरार हो गया था। तीसरे आरोपी की पहचान हिजामं के कार्यकारी नगर अध्यक्ष आर्यन के रुप में हुई है। कोतवाल धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पालीटेक्निक की पढ़ाई कर रहे हैं। रविवार को दोनों पक्ष कोतवाली ज्वालापुर पहुंचेे और एक दूसरे से उलझते रहे।
विज्ञापन